रायपुर/वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर वन विभाग की उपलब्धियां और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
मंत्री कश्यप ने कहा कि बीते दो वर्षों में विभाग ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ में सघन वनों का विस्तार लगभग 348 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है और सरकार वनों के संरक्षण के साथ-साथ उनके विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 4 करोड़ 20 लाख और 2025 में 2 करोड़ 79 लाख पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। वहीं किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत दो वर्षों में 36 हजार 896 हितग्राहियों की 62 हजार 441 एकड़ कृषि भूमि में 3 करोड़ 67 लाख पौधे लगाए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जनभागीदारी मजबूत करने और वन आधारित आजीविका को प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर रहेगा।

