रायपुर/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 दिनों में राज्य में खेलों को लेकर जो उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, उसने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस आयोजन को आदिवासी युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि इससे उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से छत्तीसगढ़ को इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला। साथ ही घोषणा की कि अब यह गेम्स हर साल छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी आयोजन को जनजातीय खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों का द्वार बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार इस स्तर पर आयोजित ट्राइबल गेम्स ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया है।

