जशपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने अयोध्या धाम दर्शन योजना, तीर्थ दर्शन योजना, राजिम कुंभ कल्प और शक्ति पीठों के विकास जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

