रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज का देश और प्रदेश के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और यह समाज प्रबुद्ध व जागरूक रहा है।
सीएम साय ने कहा कि यह भवन सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है और आने वाले समय में समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार के विजन डॉक्यूमेंट में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह मंगल भवन सर्व समाज के उपयोग के लिए बनाया गया है, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।इस दौरान अन्य गणमान्य नागरिक और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

