रायपुर/छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के राष्ट्रीय परिणामों में प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ सम्मान है, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी को जन-आंदोलन में बदलने की दिशा में प्रदेश की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
4 लाख से अधिक कार्य पूर्ण
प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिससे जल संरक्षण को समाज से जोड़ने में नई मिसाल कायम हुई है। वहीं रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूर्ण कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया।
जिलों का भी हुआ सम्मान
इस पुरस्कार में प्रदेश के कई जिलों को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन को सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम है।

