रायपुर/आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है और दिवंगतों के परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएँ हैं। उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है।
सीएम साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
— ॐ शांति —

