दिल्ली/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गर्व का विषय है, जिससे जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में 7 प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएँ होंगी और उद्घाटन समारोह 14 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित होगा।
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने आयोजन के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और छत्तीसगढ़ के प्रयासों की सराहना की।

