रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने पूर्व लोकसभा सांसद Dilip Singh Judeo की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राजधानी Raipur स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव जी के विचार, उनके आदर्श और सेवा का भाव आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।
सीएम साय ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज की पहचान, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में जूदेव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में आत्मगौरव की भावना मजबूत हुई और समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार हुआ।
इस मौके पर विधायक Gomti Sai, विधायक Raimuni Bhagat, Prabal Pratap Singh Judeo, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी Alok Singh सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

