सरगुजा/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये और सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिले को 523 करोड़ रुपये से अधिक के 109 विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति, अस्मिता और पर्यटन को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

