रायपुर/केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर ड्यूटी को घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।
इस फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश समेत देश के हर वर्ग—किसान, श्रमिक और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और महंगाई से राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार का आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न डालने का प्रयास सराहनीय है। यह निर्णय सीधे लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा और राहत पहुंचाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को प्राथमिकता दे रही है। यह फैसला उनकी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता का उदाहरण है।

