कोरबा: नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन में करीब 3 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

इसके तहत 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 28 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे, जहां बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद और पोषण सुविधाएं मिलेंगी। वहीं वार्ड 59 में बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य का भूमिपूजन हुआ। दर्रीखार में 9 लाख रुपये की लागत से बने बस स्टॉप यात्री प्रतीक्षालय और साडा कॉलोनी में 10 लाख रुपये से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि सरकार विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि महापौर ने कोरबा के निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

