रायपुर/राजधानी रायपुर में आज अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ (चतुः संप्रदाय), मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में वैष्णव ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने समाज के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज की विभूतियों ने छत्तीसगढ़ में दानशीलता और सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की है।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में वैष्णव ब्राह्मण समाज का योगदान आगे भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली समाज की विभूतियों का सम्मान भी किया।