रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को बधाई दी है। साय ने कहा कि यह फैसला देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि श्रम संहिताओं के लागू होने से न्यूनतम वेतन का अधिकार, महिलाओं को समान वेतन, फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच और ओवरटाइम पर डबल वेतन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इससे कार्यस्थल का वातावरण और अधिक पारदर्शी व श्रमिक हितैषी बनेगा।
साय ने आगे कहा कि यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत के विज़न को मजबूत करता है। श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान किसी भी शक्तिशाली राष्ट्र का आधार होते हैं, और ये सुधार रोजगार, उत्पादन व औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।

