रायपुर/Nagpur: छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की मुहिम को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का समर्थन मिला है। नागपुर में हुई मुलाकात के दौरान उपाध्याय ने गडकरी को नियमों का हवाला देते हुए बताया कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा नहीं होने चाहिए, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह नियम खुलेआम टूट रहा है।
गडकरी ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा को जल्द बंद करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य टोल प्लाज़ा की स्थिति की भी जानकारी मंगाकर कार्रवाई की बात कही।
विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल के खिलाफ वे कई वर्षों से आंदोलनरत हैं। यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो दिल्ली के जंतर मंतर और नागपुर में गडकरी निवास के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।।।