कोरबा/वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दुर्ग में देवांगन जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित माँ परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने ईष्ट देवी माँ परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंत्री देवांगन ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुट और संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। संगठन से ही शिक्षा, व्यापार, सेवा और राजनीति सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है।

कार्यक्रम में ओबीसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व दुर्ग ग्रामीण विधायक ने भी समाज की एकता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। वहीं खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ लेने की अपील की।महोत्सव में समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

