रायपुर/मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के कुशल, दृढ़ और निर्भीक नेतृत्व में चलाया जा रहा नक्सल उन्मूलन अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान से यह संकल्प और मजबूत हुआ है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की मंशा के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस दिशा में लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के मार्गदर्शन में बस्तर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नक्सलवाद को खत्म कर सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण वातावरण का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की बहादुरी और सरकार की ठोस रणनीति से नक्सल उन्मूलन का लक्ष्य जल्द ही हासिल किया जाएगा।

