रायपुर/श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित अटल नगर में श्रम विभाग की दो चरणों में मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री ने अधिकारियों को कारखानों का नियमित निरीक्षण करने, श्रमिकों के पंजीयन-नवीनीकरण समय पर पूरा करने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक अधिनियम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को ईएसआईसी और पीएफ का लाभ सुनिश्चित करने तथा लाइसेंस के अनुरूप श्रमिकों की संख्या का मिलान करने पर भी फोकस करने कहा।

बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों के भुगतान मामलों और शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुंगेली, सक्ती, जगदलपुर, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और जशपुर सहित सात जिलों में जल्द शहीद वीर

