रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2025 का शुभारंभ किया। सातों जिलों और नुवा बाट के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर शांति, समरसता और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और सरकार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को—गोल्ड ₹3 करोड़, सिल्वर ₹2 करोड़ और ब्रॉन्ज ₹1 करोड़ दिए जाएंगे।
उद्घाटन में मशाल सुकमा के विजय डोडी और नारायणपुर की सलोनी कवाची ने मुख्य स्थल तक पहुंचाई। आयोजन में 3.92 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 2.27 लाख महिलाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और पद्मश्री मेरी कॉम सहित कई जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी ने माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

