Author: Editor

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के काम-काज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नवा रायपुर क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर यहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, आवास एवं पर्यावरण…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत की संकल्पना का प्रतीक है। वे दूरदर्शी नेता, प्रखर विचारक और शिक्षा व राष्ट्रीय एकता के मजबूत स्तंभ थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांवों का विकास किए बिना राज्य को विकसित नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से अकेला व्यक्ति भी जिले की तस्वीर बदल सकता है। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन का अनुभव साझा करते…

Read More

रायपुर/कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर में प्रेस वार्ता कर आगामी 7 जुलाई को होने वाली किसान-जवान-संविधान सभा को लेकर तैयारियों की जानकारी दी। दीपक बैज ने बताया कि इस सभा का आयोजन रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किसानों, जवानों और आम जनता को संबोधित करेंगे। बैज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसानों, जवानों और संविधान पर प्रहार कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी इस सभा के ज़रिये एक नया बिगुल फूंकने जा रही है। उन्होंने दावा किया…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी महिलाओं के प्रसिद्ध ब्रांड जशप्योर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पहचान दिलाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब जशप्योर ब्रांड का ट्रेडमार्क उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा, ताकि इसके व्यापक उत्पादन, ब्रांडिंग और ग्लोबल मार्केटिंग का रास्ता आसान हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मिलेगा बल यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल विजन को भी मजबूती देगा। जशपुर जिले की आदिवासी महिलाएं प्राकृतिक वनोपज से महुआ, मिलेट्स और अन्य पारंपरिक उत्पाद तैयार कर रही हैं, जो अब देशभर के…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में एक फोन नंबर को लेकर सियासत तेज हो गई है। डिप्टी मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब आमने-सामने हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और उस पर हुए कमेंट ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, गृह मंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश में अगर किसी को घुसपैठियों की जानकारी हो तो वह तुरंत टोल फ्री नंबर 1800 233 1905 पर सूचना दे। उन्होंने लिखा— ‘घुसपैठियों की सिर्फ चर्चा न हो… यदि जानकारी है तो इस नंबर पर उपलब्ध अवश्य…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आमजनों को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत कराने में संसदीय पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आज विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में संसदीय रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी की है, जिसमें पत्रकारों का योगदान सराहनीय रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हाल ही में विधायकों के लिए भी कार्यशालाएं आयोजित की गई थीं, जिनसे सदस्यों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधु विधानसभा की कार्यवाही को कवर कर जनता तक पहुंचाते हैं, जिससे…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ‘वॉटर वुमन’ शिप्रा पाठक को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिप्रा पाठक सिंदूर पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियानों ने न सिर्फ हरियाली बढ़ाई है बल्कि आम लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिप्रा पाठक के प्रयास…

Read More

रायपुर/कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में खड़गे की प्रस्तावित सभा, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन समेत तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि खड़गे की सभा में भारी संख्या…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण ने ऐतिहासिक नतीजे दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के पहले प्रदेश में कुल 453 स्कूल ऐसे थे जहां एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं था। अब दावा है कि कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं बचा है। शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश के कुल 5936 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में से 4728 स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। इससे हजारों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। हालांकि बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अब भी…

Read More