रायपुर/वामपंथी उग्रवाद (LWE) से प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।

इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। बैठक में LWE प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा बलों की तैनाती, तकनीकी संसाधनों के उपयोग और विकास कार्यों को तेज करने जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस किया गया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार LWE उन्मूलन को लेकर सक्रिय हैं और समय-समय पर राज्यों के साथ समीक्षा कर ज़मीनी हालात का आकलन कर रहे हैं।

